इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि आतंकवाद, मानवाधिकारों के हनन तथा सामूहिक शस्त्रों के प्रयोग के अभिशप्त त्रिकोण की जड़े अमरीका की अमानवीय नीतियों से जुड़ी हैं। रक्षा मंत्री अहमद वहीदी, अमरीकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा, ईरान के क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान के अधिकारियों की हत्या की मांग पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए रविवार को कहा कि अमरीका इस अभिशप्त त्रिकोण की सहायता से अपने अवैध हितों की पूर्ति करता है और उस का प्रयास रहता है कि ध्यान हटा कर और आरोप लगा कर अपनी अभिशप्त नीतियों को दूसरों से संबंधित बताए। रक्षा मंत्री ने कहा कि विश्व वासियों के लिए यह स्पष्ट हो चुका है कि यदि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में अमरीका और पश्चिम की अमानवीय कार्यवाहियां न होतीं तो आज विश्व भर में आर्थिक राजनीतिकक सामाजिक व सांस्कृतिक गड़बड़ी न फैली होती। रक्षा मंत्री ने इसी प्रकार बल दिया है कि क्रांति संरक्षक बल आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में अग्रणी है और ज़ायोनियों की आंख का कांटा है। विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने भी अमरीकी सासंदों द्वारा क्रांति संरकक्षक बल के कमांडरों की हत्या की मांग पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान निश्चित रूप से इस मांग के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही करेगा।

...........

166